कक्षा II-B के छात्रों द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। यह सभा हमारी मातृभाषा के प्रति हमारे प्रेम को दर्शाती है तथा हिंदी सीखने के लिए हम सभी को प्रेरित करती है ।
कार्यक्रम की शुरुआत एक भावपूर्ण प्रार्थना और एक कविता से हुई, जिसमें हिंदी भाषा की गरिमा और विशेषताओं को बताया गया ।छात्रों ने एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जिसके माध्यम से यह बताने का प्रयास किया गया है कि आज जब हर जगह अंग्रेजी को महत्व दिया जा रहा है तो किस प्रकार हिंदी का महत्त्व कम होता जा रहा है लेकिन यह सही नहीं है, भले ही अंग्रेजी ज़रूरी है लेकिन हिंदी हमारी राजभाषा है यह हमारी पहचान है। इसके बाद छात्रों द्वारा एक सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी गई, जिसने हमारे लिए हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाया।
प्रेम और सम्मान के प्रतीक के रूप में छात्रों ने अपने शिक्षकों को स्वनिर्मित बैज भेंट किए, जिससे उनके मन की सच्ची श्रद्धा और कृतज्ञता झलक रही थी। छात्रों के चेहरे की मुस्कान और उनके भावपूर्ण शब्दों ने पूरे वातावरण को श्रद्धा और आनंद से भर दिया।
मुख्याध्यापिका जी ने छात्रों के सुंदर प्रदर्शन और भावपूर्ण प्रयासों की सराहना की, और इस अवसर की गहन समझ के लिए उनकी प्रशंसा की।